Patna पटना: प्रारंभिक जाँच में पुलिस का अनुमान है कि महिला की मौत लगभग 5 से 6 दिन पहले हुई होगी। शव काफी सड़ चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। आशंका है कि शव कहीं और से बहकर पुनपुन नदी में आया होगा और झाड़ियों में फँस गया होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नदी से पहले भी कई बार अज्ञात शव बरामद हो चुके हैं।
परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास जारी हैं। शव की हालत इतनी खराब है कि चेहरे से पहचान संभव नहीं है। मौत का कारण भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस अब शव की पहचान करने और परिवार को सूचित करने के लिए आस-पास के थानों और गुमशुदगी रजिस्टर में दर्ज रिपोर्ट की जाँच कर रही है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू की जाँच कर रही है, चाहे वह हत्या का मामला हो या आत्महत्या का। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुनपुन नदी क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की माँग की है।
पटना के फुलवारी शरीफ के परसा बाजार थाना क्षेत्र स्थित पुनपुन नदी में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। स्थानीय लोगों ने लक्ष्मण झूला के पास झाड़ियों में एक महिला का शव देखा। शव पानी में फंसा हुआ था और काफी पुराना लग रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परसा बाजार पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।