Patna: घर में घुसकर दो मासूमों को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2025-08-01 02:30 GMT
Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को जानीपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में घुसकर दो मासूम बच्चों को आग के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान एम्स पटना की नर्स शोभा देवी और उनके पति ललन कुमार गुप्ता के बच्चों अंजलि और अंश के रूप में हुई है।
घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जब दोनों बच्चे स्कूल से लौटे और घर पर मौजूद थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और बच्चों को जिंदा जला दिया। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर जले हुए मिले।
इस अमानवीय घटना की खबर फैलते ही जानीपुर इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जताया। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस बेबस बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि बच्चों की मौत आग लगने से हुई या उन्हें किसी साजिश के तहत जिंदा जलाया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है और जांच करते समय हर पहलू पर विचार किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News