Patna: स्कूल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी

Update: 2025-02-27 03:46 GMT
Patna पटना: बिहार की राजधानी पटना में सुबह-सुबह एक स्कूल के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. महिला की चाकू घोंपकर हत्या की गई है. महिला का शव पटना से सटे दानापुर में मिला है. जानकारी के मुताबिक शाहपुर मध्य विद्यालय के पास एक बगीचे में चाकू घोंपकर हत्या कर फेंकी गई महिला की लाश बरामद की गई है. मृतक महिला शाहपुर बभनैया निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी उर्फ ​​गुड़िया बताई जाती है|
मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है. मृतका रसोइया का काम करती थी. महिला की लाश यहां कैसे आई? इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. महिला की हत्या स्कूल के पास की गई है या फिर उसकी हत्या कहीं और कर लाश को यहां फेंका गया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है|
Tags:    

Similar News