Patna पटना: राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मामला 22 जुलाई को नागरमल के पास हुई छिनतई से जुड़ा है, जिसमें बाइक सवार दो युवकों ने एक राहगीर से मोबाइल छीन लिया था।
पटना पुलिस की तकनीकी टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए आरोपियों की पहचान की और छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल और यामाहा R15 बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों विशाल उर्फ भोंडा, मंदीप, प्रदुमन और आनंद कुमार का पुलिस रिकॉर्ड भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी सादिकपुर रुकनपुरा इलाके में रहकर अपराध करते थे।