Patna Fire : झोपड़ी में भीषण आग लगने से दो मासूम भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत

Update: 2026-01-25 01:41 GMT
Patna Fire : राजधानी पटना के मसौढ़ी में एक झोपड़ी में भीषण आग लग गई। पिता और गांववाले आग बुझाने में जुटे, लेकिन तब तक आग की लपटों में दो सगे भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों बच्चे चीखते रहे, लेकिन बेबस पिता कुछ न कर सका। उसकी आंखों के सामने ही उसके 'जिगर के दो टुकड़े' जिंदा जल गए। घटना मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र के दानारा गांव की है।मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को दानारा गांव में एक पुआल की झोपड़ी में आग लग गई। ये झोपड़ा किसान विकास कुमार की थी।
जिस वक्त आग लगी, उस समय झोपड़ी के अंदर दो भाई-बहन थे।पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चे एक खलिहान के पास झोपड़ी के अंदर खेल रहे थे, तभी बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैली और दो बच्चे अंदर फंस गए। खेत में काम कर रहे विकास ने आग की लपटें देखीं तो घर की ओर आग-आग कह कर भागे, लेकिन वो अपने बच्चों को बचा नहीं सका। गांव वालों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।भगवानगंज पुलिस इंचार्ज सुजीत कुमार ने बताया कि पहली नज़र में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। उन्होंने कहा कि 'शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भिजवा दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।'
Tags:    

Similar News