Patna : वाहन जांच के दौरान रुकने का इशारा किया तो बैरिकेड में मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Update: 2025-08-25 06:39 GMT
Patna पटना: बिहार के पटना में एक तेज रफ्तार कार ने वाहन चेकिंग के लिए लगाए गए बैरिकेड को टक्कर मार दी। इस घटना में वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट की है। शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस कृष्णा घाट के पास बैरिकेड लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया।
कार चालक ने कार रोकने के बजाय कार की गति बढ़ा दी और सीधे बैरिकेड में टक्कर मार दी। जिससे वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल तीनों पुलिसकर्मियों में ट्रैफिक हवलदार बलभद्र, सिपाही ओमकार कुमार और भोला पासवान शामिल हैं। घटना में घायल तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया है।
Tags:    

Similar News