Patepur : पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाश, पिस्टल व खोखा मिला

Update: 2025-08-16 13:53 GMT
Bihar बिहार : पातेपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह घटना थाना के सामने स्थित रामबाग बगीचे में हुई, जहां पुलिस को बदमाशों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही घेराबंदी शुरू की, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। हालांकि, फायरिंग में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल हो गए।
Tags:    

Similar News