Bihar बिहार : रोहतास जिले के सासाराम चौसा पथ स्थित नयका रोड के समीप सोमवार की अल सुबह एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बहन की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपैठा पंचायत के सरपंच सरोज कुमार राय ने बताया कि अनिल शर्मा के पुत्र शनि कुमार अपनी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर सासाराम से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान नयका रोड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।