तेल कंपनियों ने लोगो को दी राहत, जानें बिहार में आज कितना कम हुए पेट्रोल डीजल के दाम

बिहार में तेल कंपनियों नेकई जिलों में ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत दी है।

Update: 2022-08-05 02:06 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में तेल कंपनियों नेकई जिलों में ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत दी है। पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बिहारशरीफ, लखीसराय, हाजीपुर, सासाराम समेत कई शहरों में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया। हालांकि भागलपुर और गया समेत कुछ शहरों में तेल के दाम में हल्का इजाफा हुआ है।

राजधानी पटना में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे और डीजल की 32 पैसे प्रति लीटर गिर गई। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल 38 पैसे और डीजल 36 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया।
पूर्णिया में पेट्रोल के रेट में 7 पैसे और डीजल में 6 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई। इसके अलावा बक्सर, मोतिहारी, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, बिहारशरीफ, सासाराम और हाजीपुर में भी पेट्रोल-डीजल के भाव कम हुए हैं।
हालांकि, भागलपुर में पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। गया में पेट्रोल-डीजल के दाम में 2-3 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा औरंगाबाद, गोपालगंज, भभुआ, मधुबनी, सहरसा, समस्तीपुर, छपरा, सीवान, सीतामढ़ी, सुपौल और बेतिया में भी तेल महंगा हुआ है। वहीं, शिवहर, शेखपुरा, अररिया, अरवल, बांका, बेगूसराय, आरा, दरभंगा, जमुई, जहानाबाद, मुंगेर और नवादा में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 5 अगस्त 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.31 95.02
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.55 95.27
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.97 95.83
कटिहार 108.70 95.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 95.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.86 95.53
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.65 94.70
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.29 95.01
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.60 94.35
सारण 107.89 94.65
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.61 96.25
Tags:    

Similar News

-->