अब सौर उर्जा से चलेंगे हाईस्कूलों में टीवी, पंखे और बल्ब, ब्रेडा 206 स्कूलों का करेगा सर्वे, इन प्रखंडों में लगेंगे प्लांट
अब सभी हाईस्कूलों में टीवी, पंखे, बल्ब, कंप्यूटर आदि तमाम उपकरण सौर उर्जा से चलेंगे।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अब सभी हाईस्कूलों में टीवी, पंखे, बल्ब, कंप्यूटर आदि तमाम उपकरण सौर उर्जा से चलेंगे। जल जीवअब सभी हाईस्कूलों में टीवी, पंखे, बल्ब, कंप्यूटर आदि तमाम उपकरण सौर उर्जा से चलेंगे। जल जीवन हरियाली योजना फेज-2 में जिले के 206 हाईस्कूलों में सोलर प्लांट लगाने की योजना है। पहले फेज में 15 प्रखंडों के एक-एक स्कूलों में इसे लगाया गया है। इससे 10 किलोवाट बिजली स्कूलों को मिल रही है। पहले चरण में सिर्फ एक नारायणपुर प्रखंड के नारायणपुर हाईस्कूल में कमजोर छत की वजह से नहीं लगाया गया था। 206 हाईस्कूलों में सोलर प्लांट लगाने के लिए एजेंसी बिहार रिन्यूअबल एनर्जी डेवलपमेंट ऑथोरिटी (ब्रेडा) को सरकार से निर्देश मिला है लेकिन अभी हाईस्कूलों में परीक्षा सेंटर होने की वजह से सर्वे नहीं हो रहा है।