अब दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे बड़े शहरों में रामचंद्र एंड फैमिली की संपत्ति की खोज शुरू, हाथ धोकर RCP के पीछे JDU

अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह के पीछे जदयू हाथ धोकर लग गई है।

Update: 2022-08-07 03:39 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह के पीछे जदयू हाथ धोकर लग गई है। नालंदा के बाद अब देश-प्रदेश के बड़े शहरों से पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की संपत्ति के ब्योरे जुटाये जा रहे हैं। दिल्ली, मुम्बई, लखनऊ, पटना और इन शहरों के आसपास से श्री सिंह की जमीन तथा अन्य संपत्तियों की खोज जदयू के कार्यकर्ता कर रहे हैं। यह काम अभियान के तौर किया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आईएएस रहते आरसीपी ने कोई लाभ तो नहीं लिया।

नीतीश कुमार के समक्ष रखा जाएगा ब्योरा
जदयू सूत्रों से जानकारी मिली है कि इनकी संपत्ति के ब्यौरे की दूसरी लिस्ट भी जल्द ही सामने आएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने का दावा करने वाली पार्टी जदयू की ओर से अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की संपत्तियों के ब्योरे को जुटाने को लेकर विभिन्न स्तर पर सक्रियता की सूचना मिल रही है।
जदयू के भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो, अभी तो सिर्फ नालंदा जिले के दो प्रखंडों अस्थावां और इस्लामपुर का ही मामला सामने आया है। अब उनके पैतृक जिले से बाहर संपत्ति अर्जित करने की जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके तमाम साक्ष्य जुटाए जाने के बाद पार्टी के सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष उन ब्योरे को रखा जाएगा। इस काम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगा दिया गया है।
किसी शहर में मेरी कोई संपत्ति नहीं: आरसीपी
इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि किसी बड़े शहर में मेरी संपत्ति नहीं है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कौन केंद्रीय मंत्री मिलेगा, जो दिल्ली से आकर अपने गांव में रहता है। केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मैं सीधे अपने गांव आया और तब से यहीं रह रहा हूं। आरसीपी के तेवर अभी भी कम नहीं हो रहे बल्कि पार्टी और नीतीश कुमार के खिलाफ वे खुलकर बोल रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->