Bihar चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव, मनोज-ललन को मिली अहम जिम्मेदारी

Bihar चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा दांव

Update: 2025-05-31 17:02 GMT

Scheduled.अनुसूचित जाति आयोग और राज्य मछुआरा आयोग का गठन किया गया है। शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। अनुसूचित जाति आयोग में कटिहार के मनोज कुमार को अध्यक्ष और पटना के देवेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्वी चंपारण जिले के ललन कुमार को मछुआरा आयोग का अध्यक्ष और बक्सर जिले के अजीत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अनुसूचित जाति आयोग में कुल सात सदस्य बनाए गए हैं। इनमें औरंगाबाद के ललन राम, पटना के रूबल रविदास और अजीत कुमार चौधरी, नालंदा के संजय कुमार, वैशाली के राम नरेश कुमार, भोजपुर के राम ईश्वर रजक और मुंगेर के मुकेश मांझी शामिल हैं।

मछुआरा आयोग में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत कुल पांच लोगों को स्थान दिया गया है। इनमें रेणु सिंह महिला सदस्य हैं, जो भागलपुर की रहने वाली हैं। अन्य दो सदस्य विद्यासागर सिंह निषाद और राजकुमार हैं, जो क्रमश: समस्तीपुर और पटना जिले के निवासी हैं। अजीत चौधरी पहले राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वे जदयू में हैं। यह आयोग मछुआरों की सुरक्षा, कल्याण और आर्थिक विकास के लिए सरकार को अपनी सिफारिशें देगा। गौरतलब है कि अब तक कुल छह आयोगों का गठन हो चुका है। इससे पहले मछुआरा एवं अनुसूचित जाति आयोग, बाल संरक्षण अधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग और सवर्ण आयोग का गठन हो चुका है।


Tags:    

Similar News