Patna पटना:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में 1 जून को बलात्कार और क्रूर हमले की शिकार नौ वर्षीय बच्ची की दुखद मौत के बारे में मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।
आरोप सामने आए हैं कि बच्ची को चिकित्सा सुविधा मिलने से पहले घंटों तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा।
पीड़िता के साथ 26 मई को मुजफ्फरपुर में मारपीट की गई थी और उसे 30 मई को गंभीर हालत में पीएमसीएच लाया गया था।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने माना है कि अगर रिपोर्ट सही हैं, तो वे मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का संकेत देती हैं। तदनुसार, इसने बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पहले भी 12 वर्षीय बच्ची के साथ ऐसा ही अपराध किया था और उसे जान से मारने की कोशिश की थी।
मृतक लड़की के चाचा ने आरोप लगाया कि बच्ची की गंभीर हालत के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने उपचार देने से पहले उन्हें दो घंटे तक एम्बुलेंस में इंतजार करवाया, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी।