एक दर्जन से ज्‍यादा बाल कैदी हुए फरार, प्रशासनिक महकमें में हड़कंप

पुलिस सक्रिय

Update: 2022-05-11 08:34 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के पूर्णिया में एक दर्जन से अधिक बाल कैदी सुधार गृह से फरार हो गए हैं। इससे प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना मंगलवार की देर रात की है। लेकिन बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी मिली तो खोजबीन शुरू की गई।पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला गया तो पूरी घटनाक्रम का पता चला। बाल कैद‍ियों की दीवार फांदते तस्‍वीरें दिखीं। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना समेत आसपास के थाने की पुलिस सक्रिय हो गई।

Tags:    

Similar News

-->