ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में फ्रांस से आए मिशल सिमोन ने बताए सफलता के सूत्र

Update: 2023-01-22 09:44 GMT
औरंगाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिक्षा प्रभाग एवं जीडी कॉलेज, अभाविप और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफलता की चाभी विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता फ्रांस से आए भाई मिशल सिमोन ने बताया कि सफलता का सबसे बड़ा सूत्र है अपने भीतर सफलता का अनुभव करना। हम जो कुछ भी करते हैं, हमारी दिनचर्या के हर कर्म हम खुशी से करें, हम जिनसे भी मिलते हैं उनको प्यार सम्मान और खुशी दें, यह जीवन की सही स्वरूप में सफलता है। सफलता के लिए सकारात्मक सोच होना बहुत जरूरी है।
विषय प्रवेश कराते हुए प्रो. कमलेश कुमार ने कहा कि जिसने अपने आप को जान लिया, जो स्वयं का राजा बन गया, वही वास्तविक रूप में सफल है। ब्रह्माकुमारी बी.के. कंचन ने ब्रह्मा कुमारीज की सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था मानव के आंतरिक विकास के लिए कार्यक्रम मानव में मानवता उसके अंदर छिपे देवत्व को जागृत करने का कार्य कर रही है। धन्यवाद ज्ञापन जीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम अवधेश कुमार एवं संचालन डॉ. कुंदन ने किया।
Tags:    

Similar News