Bihar Crime: प्रेमी ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर प्रेमिका को पिलाया, मौत

Update: 2025-03-16 07:27 GMT
Bihar Crime: बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि तुर्की गांव निवासी पुतुल कुमारी (21) के परिजनों ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि उनकी बेटी का पड़ोसी गोलू कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी बीच युवक और युवती के बीच विवाद हो गया। सूत्रों ने बताया कि सुलह होने के बाद प्रेमी गोलू कुमार ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर युवती को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस (बिहार पुलिस) मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News