Lakhisarai, लखीसराय । अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में इस अधिनियम के तहत मुआवजा भुगतान संबंधी समीक्षा की गई ।इस बैठक में सभी प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवम सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहें ।