विवादस्पद बयान पर बिहार में मांझी की पार्टी ने दिया बयान

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-06-13 08:25 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बीजेपी से बर्खास्त प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादस्पद बयान पर लगातार बयानबाजी का दौरा जारी है। बिहार में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राज्य के लघु सिंचाई मंत्री डा. संतोष कुमार सुमन और मांझी के बेटे ने कहा है कि नूपुर शर्मा के द्वारा जो बयान दिया गया है वह गलत है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) बयान की निंदा करती है और हम साथ नहीं हैं। हम धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते हैं। मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी सभी धर्मों में विश्वास रखती है। सभी धर्मों का सम्मान करती है। भारत देश सभी वर्गों के बलिदान से स्वतंत्र हुआ है।

मंत्री ने कहा कि हमें जब विश्व गुरु बनना है तो सभी वर्गों एवं धर्मों का सम्मान करना होगा। भाजपा ने विवादित बयान देने के मामले में नूपुर शर्मा को पार्टी से निष्कासित किया है।
source-jagran
Tags:    

Similar News

-->