बिहार में बड़ी वसूली अभियान

Update: 2026-06-23 09:29 GMT

बिहार: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 16 मई से 20 जून तक चले इस अभियान के दौरान राज्यभर के प्रमुख चौराहों, हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 86,308 वाहनों की जांच की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई में 819 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। इसके अलावा अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर 375 वारंटियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार यह अभियान अपराधियों पर नकेल कसने में काफी सफल रहा है।

चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 8,604 वाहनों का चालान काटा गया और वाहन मालिकों से कुल 1 करोड़ 24 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों के चलते 91 वाहनों को जब्त भी किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस को अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की भी बड़ी बरामदगी हुई है। 16 अवैध हथियार और 49 जिंदा कारतूस जब्त किए गए, जिससे संभावित अपराधों को रोका गया। इसके अलावा गांजा और अन्य मादक पदार्थों की भी बड़ी खेप बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अपराध नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। लगातार चल रही इस तरह की कार्रवाई से राज्य में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Tags:    

Similar News