Madhepura: पशुओं को चारा खिलाने गए युवक को यूं खींच ले गई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Update: 2025-09-25 05:08 GMT
Madhepura मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ एक युवक नहर में डूब गया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि औराही एकपरहा पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी संतोष मंडल (35) पशुओं को चारा डालने के लिए नहर पर ले गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। इस घटना में संतोष डूब गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Tags:    

Similar News