Lakhisarai: जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी का किया गया आयोजन
Lakhisarai, लखीसराय। स्थानीय प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन लखीसराय द्वारा कवि गोष्ठी का आयोजन सिद्धेश्वर सिंह उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन देवेंद्र सिंह आजाद सचिव ने किया। कवि गोष्ठी में देवेंद्र सिंह आजाद की रचना- जब तक है यह गगन में चंदा और सितारे, सलामत रहे तब तक माता-पिता हमारे ।जीवन पासवान जी की रचना ,थाना के आंगन में किसी याचक का अनादर ना हो ,नेता हो या जनता सबक एक समान आदर हो। बलजीत कुमार की रचना, सभी रिश्ते नाते रुपए पैसों से तोले जाते हैं ।अंकित सिंह वत्स की रचना ,शीत लहरी रे देह ठिठुरी।सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की रचना, नव वर्ष आएगा - उपलब्धियां का अंबार होगा। गुलशन कुमार सिंह की रचना- देश के लिए जीते हैं देश के लिए मरते हैं।
मुंद्रिका सिंह की रचना, सारी दुनिया में आग लागल हो , खैर मानो यहां मोदी और योगी हो। उदय शंकर कुमार की रचना, हिंदी तो भारत की बिंदी है। अरविंद कुमार भारती की रचना - अपना हृदय के साफ करो , छोटका के गलती माफ करो। प्रोफेसर मनोरंजन कुमार की रचना ,योग सभी को अपनाने में वक्त तो लगता है, जिसने योग अपनाया है स्वस्थ रहता है ।धन्यवाद ज्ञापन मुन्द्रिका प्रसाद सिंह ने किया। सभी आए हुए कभी गण एवं साहित्यकारों ने नवनीत अध्यक्ष अरविंद कुमार भारती, सचिव जीवन पासवान एवं अन्य पदाधिकारीयों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।