रिजल्ट का समय बदला, दोपहर 1 बजे की बजाय अब 3 बजे जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के परिणाम जारी करने के समय में बदलाव किया है।

Update: 2022-03-31 06:25 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के परिणाम जारी करने के समय में बदलाव किया है। यह रिजल्ट आज दोपहर एक बजे की बजाय अब दोपहर बाद तीन बजे घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड से जारी सूचना के अनुसार, मैटिक परीक्षा 2022 का परीक्षाफल आज दोपहर बाद 01:00 बजे की बजाय 03:00 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा विभाग के सभागार, विकास भवन, पटना में की जाएगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का ऐलान राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बुधवार को बताया था कि रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। पहली बार मैट्रिक का रिजल्ट मार्च में जारी हो रहा है। अभी तक अप्रैल या उसके बाद ही रिजल्ट निकलता था। 2021 में पांच अप्रैल, 2020 में पांच मई को रिजल्ट जारी हुआ था। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 और 2021 में रिजल्ट जारी करने में देरी हुई थी। मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक ली गयी थी। परीक्षा में राज्यभर से 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक:
1- रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com पर जाएं।
2- होम पेज पर Bihar Board Matric (Class 10) Exam 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें।
3- अब नया पेज खुलेगा जिसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सब्मिट करें।
4- अब रिजल्ट आपके मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या डाउनलोड करने के आगे की जरूरत के लिए रख सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->