जानें क्या है बिहार के इन जिलों में आज तेल के रेट
बिहार में सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं। गया और पूर्णिया जैसे कुछ जिलों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी पटना, भागलपुर समेत अन्य कुछ शहरों में तेल के दाम स्थिर हैं। हालांकि, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सासाराम और मुंगेर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।
गया में सोमवार को आम आदमी को झटका देते हुए तेल के दामों में इजाफा देखने को मिला। यहां पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हो गया। पूर्णिया में भी पेट्रोल के दाम 13 पैसे और डीजल के 12 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ गए। इसके अलावा औरंगाबाद, समस्तीपुर, सीवान, सारण, कटिहार, गोपालगंज, कैमूर, लखीसराय और मधुबनी में भी सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए।
तेल कंपनियों ने राजधानी पटना, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय, आरा, दरभंगा, नालंदा, नवादा, सहरसा और मोतिहारी समेत अधिकतर शहरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यहां पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।
दूसकी ओर, मुजफ्फरपुर में तेल पेट्रोल-डीजल 8 पैसे प्रति लीटर की दर से सस्ते हो गए हैं। हाजीपुर, सासाराम, मुंगेर और बक्सर में भी तेल के दाम घटे हैं।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 4 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.31 95.01
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.57 95.28
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.61 95.31
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.08 95.76
कटिहार 109.20 95.85
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.74 95.44
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.86 95.53
मुंगेर 108.82 95.50
मुजफ्फरपुर 107.98 94.70
नालंदा 107.65 94.42
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.84 95.51
रोहतास 108.29 95.01
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.60 94.35
सारण 107.89 94.65
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.44 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.00 95.68