Kishanganj किशनगंज: बिहार के किशनगंज से एक दुखद हादसे की खबर आई है। दरअसल, यहाँ एक स्कूल संचालक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क हादसा ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी NH-327E का है। मृतक 30 वर्षीय आशीष कुमार हैं जो ठाकुरगंज स्थित किड्ज़ी प्ले स्कूल के संचालक थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार सिलीगुड़ी से बाइक से अपने घर ठाकुरगंज लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक पिकअप वाहन से टकरा गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पिकअप वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Tags: