Khandwa: दुर्घटना का फरार चालक गिरफ्तार

Update: 2025-10-05 02:28 GMT
Khandwaखंडवा: खंडवा में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई 11 लोगों की मौत के बाद फरार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक (20) पुत्र सखाराम घटनास्थल से आठ किमी दूर धूलकोट वन क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी हादसे के बाद दो दिन से फरार था, जिसे कल गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि नवदुर्गा उत्सव समापन के बाद पंडाना तहसील के पदला फाटा गांव में विजयादशमी के दिन यह हादसा हुआ। दुर्गा विर्सजन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में माता की मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को तालाब पर मौजूद कोतवार और अन्य लोगों ने पानी में वाहन ले जाने से मना किया था, लेकिन उसने चेतावनी नहीं मानी और यह हादसा हो गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है, अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Tags:    

Similar News