कलयुगी मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर शव को घर के आंगन में दफनाया

बड़ी खबर

Update: 2022-12-05 11:17 GMT
कलयुगी मां ने बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर शव को घर के आंगन में दफनाया
  • whatsapp icon
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक कलयुगी मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया और फिर शव को घर के आंगन में दफना दिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
सातवीं कक्षा में पढ़ता था किशोर
जानकारी के मुताबिक, मामला मदनपुर थाना के माया बिगहा गांव का है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय मारूतीनंदन कुमार के रूप में हुई। वह सातवीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि महिला कंचन देवी एड्स पीड़िता है और महिला का पति विनय सिंह की मौत भी कुछ महीने पहले एड्स से हो गई थी। महिला को एक बेटा और एक बेटी थी। इसी के चलते महिला ने अपने बेटे मारूती नंदन की हत्या कर दी और उसके शव को घर के आंगन में दफना दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब आंगन में से बदबू आने लगी। यह भी बताया जा रहा है कि महिला ने 3-4 महीने पहले अपनी बेटी पुनीता कुमारी की भी हत्या कर दी थी।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि महिला के ससुर राजेन्द्र सिंह रिटायर्ड दारोगा हैं। वह गया जिले के गुरूआ थाना के नगवांगढ़ पचरूखिया के रहने वाले हैं, लेकिन शिवगंज में मकान बनाकर रहते हैं। कंचन देवी भी उनके साथ ही रहती है।
Tags:    

Similar News