खानपुर में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ की शिकार दिव्यांग महिला को ले गए परिजन

बड़ी खबर

Update: 2022-09-10 17:15 GMT
खानपुर में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ की शिकार दिव्यांग महिला को ले गए परिजन
  • whatsapp icon
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कानू बिशनपुर पंचायत में भीड़ की शिकार दिव्यांग महिला को परिजन शुक्रवार को घर ले गए। बता दें कि 6 सितंबर की शाम वह इलमसनगर मंडल चौक पर गुनगुनाते हुए भटक रही थी। इस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने बच्चा चोर कह उसकी पिटाई कर दी थी। वह जख्मी हो गयी। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने लोगों के कब्जे से मुक्त करा सदर अस्पताल भेजा था। उधर, महिला को परिजन ढूंढ रहे थे। महिला मानसिक दिव्यांग थी। एसआई सन्नी कुमार मौसम ने बताया कि महिला हाजीपुर की रहने वाली थी।
Tags:    

Similar News