New Delhi : वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने के बाद कानून की शगल ले चुका है। इस कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दर्ज करवाई गई हैं। इस मुद्दे पर हाल ही में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर हमारी सरकार आती है तो वक्फ बिल लागू नहीं होने देंगे और कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार RSS के एजेंडे को पूरे देश में लागू करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि RJD सभी धर्मों को साथ लेकर राजनीति करती है और वे आम लोगों की आवाज उठाते रहेंगे, चाहे सत्ता में हों या विपक्ष में। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने उन क्षेत्रीय दलों को घेरते हुए कहा जो इस विधेयक का समर्थन कर रहे हैं, और उन्हें चेतावनी दी कि उनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है।