ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते हुआ इश्क, हुआ कुछ ऐसा कि लड़का पहुंचा जेल

अक्सर लोग खाली समय में ऑनलाइन लूडो गेम खेलकर अपना मन बहलाते हैं।

Update: 2022-04-21 13:15 GMT

बिहार: अक्सर लोग खाली समय में ऑनलाइन लूडो गेम खेलकर अपना मन बहलाते हैं। लेकिन अब लूडो गेम से जुड़ी जो खबर सामने आई है, वह हैरान करने वाली है। दरअसल, यूपी के आगरा की लड़की को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते बिहार के छपरा के एक लड़के से प्यार हो गया। इश्क इस कदर हुआ कि लड़की अपने प्रेमी से मिलने उसके गांव जा पहुंची। हालांकि, उसके इस कदम के चलते अब लड़के को जेल भेज दिया गया है, क्योंकि लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, हरि पर्वत थाना क्षेत्र के गांधीनगर की रहने वाली पीड़िता कथित तौर पर 19 वर्षीय राहुल कुमार से मिलने के लिए अपने घर से भाग गई थी। इस मामले में लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कदम उठाए और फिर पता चला कि लड़की बिहार के मडोरा गांव में हैं। इसके बाद लड़की को ढूंढ लिया गया और राहुल कुमार नाम के लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में छानबीन और तकनीकी निगरानी के बाद पता चला था कि लड़की बिहार के मडोरा गांव में है। इसके बाद जांच के दौरान वह एक लड़के के साथ नजर आई थी। पुलिस ने बताया कि, युवती ने अपने आधार कार्ड के सहारे किराए का मकान लिया और वहीं रहने लगी थी। वहीं, लड़की के गायब होने के बाद उसके माता-पिता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उन दोनों को ट्रैक किया गया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़का और लड़की ऑनलाइन लूडो खेलते समय बात करने लगे। फिर कथित तौर पर वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। जिसके बाद लड़की, राहुल नाम के लड़के से मिलने के लिए अपने घर से भाग गई थी। जैसे ही लड़की के माता-पिता ने पुलिस शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू कर पुलिस ने लड़के को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि लड़की भी गांव के पास एक किराए के कमरे में रह रही थी।
गौरा थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी नित्यानंद सिंह ने कहा, हमने राहुल कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुलिस अधिकारियों समेत पुलिसकर्मियों की एक टीम ने बिहार के छपरा जिले में यह कार्रवाई की है। यह पूरा मामला लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। अधिकारी ने कहा, करीब तीन दिन पहले, लड़की को मडोरा इलाके के अघरा गांव में देखा गया था। हालांकि, अब इस मामले में आगे की जांच जारी है।


Tags:    

Similar News

-->