बिहार में अगले दो दिनों तक खूब बारिश के आसार, इन जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की मजबूत स्थिति बने होने से पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार की देर रात से शुरू हुई वर्षा गुरुवार की सुबह तक होती रही।

Update: 2022-07-01 01:46 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की मजबूत स्थिति बने होने से पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार की देर रात से शुरू हुई वर्षा गुरुवार की सुबह तक होती रही। यही सिलसिला गुरुवार की रात भी पटना में चला। पटना और सारण ज‍िले में वज्रपात और मेघगर्जन की घटनाएं भी खूब हुईं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दो दिनों तक प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ वर्षा का पूर्वानुमान है। आठ जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज में वज्रपात और भारी वर्षा का औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बेगूसराय में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश
गुरुवार को प्रदेश के बेगूसराय के साहेबपुर में सर्वाधिक वर्षा 141.2 मिमी दर्ज की गई, जबकि राजधानी में 126.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट के साथ राजधानी का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया।
पूर्व व दक्षिण पूर्वी हवा के साथ ट्रफ-रेखा का जुड़ाव
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रभाव बना है। वहीं, पूर्व पश्चिम ट्रफ-रेखा पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तरप्रदेश, उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक मूसलाधार वर्षा के आसार हैं।
इन जिलों में हुई वर्षा -
बेगूसराय के साहेबपुर-141.2
मुंगेर के धरहरा -140.8
पटना - 126.5
पूर्वी चंपारण के ललबेगिया -120
बक्सर के सिमरी -117.2
पश्चिमी चंपारण के त्रिवेणी- 114
सारण के परसा -98.4
वैशाली -83.8
मुजफ्फरपुर- 83.6
खगडिय़ा -82.8
किशनगंज के चरघरिया-81.2
(वर्षा मिमी में)
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना -30.0
गया- 31.7
भागलपुर- 35.5
पूर्णिया -34.0
डेहरी -37.8
मुजफ्फरपुर -29.6
दरभंगा -33.4
मोतिहारी- 30.0
बक्सर -31.9
औरंगाबाद -31.0
बांका- 35.8
नवादा -34.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
Tags:    

Similar News