आज बिहार के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में जारी रहेगी तपिश

बिहार में अभी दो तरह का मौसम बना हुआ है। एक तरफ दक्षिणी बिहार के अधिकतर जिले में भीषण गर्मी, उमस और तपिश से लोगों का हाल बेहाल है।

Update: 2022-06-07 04:27 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में अभी दो तरह का मौसम बना हुआ है। एक तरफ दक्षिणी बिहार के अधिकतर जिले में भीषण गर्मी, उमस और तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। दूसरी तरफ उत्तर बिहार में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तरी बिहार में मेघगर्जन के साथ बारिश हो रही है। सोमवार को भी मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर और कहिटार जिले के कुछ इलाकों में मौसम में परिवर्तन देखा गया। उत्तर बिहार में 10 जून तक आंधी-बारिश की स्थितियां बनी रहेंगी।
दक्षिणी बिहार में तपिश और उमस से हाल बेहाल
वहीं, दूसरी ओर बिहार के दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी और उमस से आमजन का हाल बेहाल है। चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र का इस इलाके में कोई असर नहीं पड़ा है। इस वजह से दक्षिणी बिहार के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। इन इलाकों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं।
Tags:    

Similar News