Hathras: टेंपो की टक्कर से बच्चे की मौत

Update: 2025-12-30 06:44 GMT
Hathras: भयंकर कोहरे में 29 दिसंबर की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे टेंपो ने सड़क किनारे चल रहे नौ साल के बच्चे आलोक को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के दोनों पैर कुचल गए। उसकी आठ से अधिक हड्डियां टूट गईं और सिर भी फट गया। उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। चार बहनों के बीच अकेले भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। आलोक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एसएचओ हाथरस गेट अरिवंद राठी ने बताया कि टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News