Lakhisarai। युवा फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 11 मई को जिला मुख्यालय स्थित के आर के ग्राउंड में बालदेव प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा । जिसमें राज्य भर के विभिन्न फुटबॉल टूर्नामेंट टीमों के खिलाड़ी भाग लेंगे । उपरोक्त आशय की जानकारी संघ के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि अभी तक इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बक्सर, मोतिहारी ,पटना, सिलीगुड़ी ,आसनसोल ,पूर्व मध्य रेलवे वर्धमान सहित कई अन्य टीमें खेलने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है । टूर्नामेंट की सफलता के लिए आयोजन समिति की ओर से युद्ध स्तर पर हर संभव तैयारियां जारी है । आयोजन समिति के सचिव हिमांशु कुमार के अनुसार युवा फुटबॉल एसोसिएशन का ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व और आकर्षक आयोजन किया जाएगा ।
इसके लिए आयोजन समिति की ओर से लगभग तैयारियां की जा रही है। दूसरी ओर युवा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद गौतम कुमार के अनुसार यह टूर्नामेंट भव्य एवं ऐतिहासिक होगा । उन्होंने कहा इस मैच में खेल एवं खिलाड़ियों का शानदार एवं रोमांचक मुकाबले लखीसराय जिले वासियों को देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि फुटबाल टूर्नामेंट की सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है । जिसमें आवासान, भोजन ,ग्राउंड मेंटेनेंस, स्वागत, मेडिकल सहित अन्य आवश्यक कमेटियों का गठन किया गया है। सभी मैच बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के तरफ से आए रेफरी के द्वारा आयोजित कराए जाएंगे । जबकि मैच कमिश्नर के रूप में नवल कुमार एवं जुलू बनर्जी को नियुक्त किया गया है। मैच का विधिवत समापन आगामी 18 में 2025 को होगा। सचिव हिमांशु कुमार के अनुसार इस फुटबाल टूर्नामेंट में विदेश से आए खिलाड़ी भी भाग लेंगे। जिसके चलते यह मैच अपने आप में अनोखा एवं अभूतपूर्व माना जाएगा । संबंधित मामलों की जानकारी युवा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने अपनी नियमित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Tags: