केसीआर से मुलाकात के दौरान लालू ने कहा- 2024 में रोकेंगे भाजपा का रथ, अहम होगी केसीआर की भूमिका

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने उनके आवास पहुंचे।

Update: 2022-09-01 02:06 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने उनके आवास पहुंचे। लालू प्रसाद व उनकी पत्नी राबड़ी देवी के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनका पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद ने कहा कि 2024 में सब मिलकर भाजपा का रथ रोकेंगे। इसमें केसीआर की भूमिका बेहद अहम होगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन का जो प्रयोग किया गया है, वह आने वाले समय में व्यापक स्वरूप लेगा। विपक्ष की बढ़ती ताकत से भाजपा में बेचैनी है। बिहार ही नरेन्द्र मोदी के अभियान पर ब्रेक लगाएगा।

के चंद्रशेखर राव ने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है। 2024 में ऐसा ही होगा। भाजपा की विदाई होगी। राव ने तेजस्वी से काफी देर तक बातचीत भी की। उन्होंने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। इसके पहले लालू प्रसाद ने अंगवस्त्रत्त् ओढ़ाकर के. चन्द्रशेखर राव का स्वागत किया। इस अवसर पर लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे।
इससे पहले बुधवार को पटना पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि भाजपा सरकार से देश का हर आदमी परेशान है। लोगों के ऊपर सरकार अलग अलग टैक्स के नाम पर अत्याचार कर रही है। विकास के नाम पर सरकार केवल छलावा कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के किसी भी क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में नहीं हुआ है। डॉलर के मुकाबले में रुपया लगातार गिरा है। देश की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। केसीआर ने कांग्रेस की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में की राजधानी दिल्ली में पानी खरीदना पड़ता है। ऐसी हालत आज भी क्यों बनी हुई है। आजादी के 75 साल हो जाने के बावजूद इन समस्याओं को हल नहीं किया गया।
Tags:    

Similar News

-->