बक्सर: पश्चिम चंपारण बेतिया जिला के नये डीएम दिनेश कुमार राय ने शुक्रवार को वाल्मीकि नगर स्थित हवाई अड्डा का निरीक्षण किया।इसके बाद वो वाल्मीकि नगर में बन रहे इन्टरनेशनेल कन्वेन्शर सेन्टर में चल रहे कार्यो का बारिकी से निरीक्षण करते हुए ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश अभियंताओं को दिया।

वहां उपस्थित अभियंताओ से पूछताछ के बाद उन्होने गंडक बराज के कंट्रोल रूम एवं बाढ पूर्व तैयारियों को लेकर गंडक बराज पर उपस्थित अभियंताओ से पूछताछ की। गंडक बराज के मैनुअल सिस्टम ,स्काडा सिस्टम,मैकैनिकल सिस्टम आदि गेटो का संचालन कर बारीकी से जायजा लिया।गंडक बराज के ऊपर चढकर निरीक्षण किया। गंडक नदी के दोनो तरफ के बांधो का जानकारी अभियंताओ से ली। इसके बाद अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग के अतिथि भवन में समीक्षा बैठक की।

इस अवसर पर बेतिया जिला के नए डीएम दिनेश कुमार राय के साथ डीडीसी अनिल कुमार,एडीएम राजीव कुमार,अपर समहारता सोनाक्षी,एसडीएम बगहा डॉ.अनुपमा सिंह, एएसडीएम सरफराज नवाज,एलआरडीसी नीरज कुमार दास समेत जिला एवं प्रखंड के कई अधिकारी मौजूद रहें।

Tags: