DLCC की बैठक में 31वां जिला स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाए जाने के लिए गए निर्णय
लखीसराय। जिला स्तरीय समन्वय समिति, जिला स्थापना दिवस (3 जुलाई 2025) की तैयारी तथा hrms employ mapping की बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत कुमारी सारिका (बीपीएसएम) पटना, द्वारा hrms employ mapping, hrms leave application, cader management, self service इत्यादि से संबंधित प्रशिक्षण सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारीयों तथा सभी संबंधित कार्यपालक सहायकों को दिया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा आगामी 3 जुलाई 2025 को लखीसराय जिला के स्थापना दिवस की तैयारी से संबंधित समीक्षा की गई। लखीसराय जिले की स्थापना दिनांक 3 जुलाई 1994 को हुआ था। इस साल जिले का 31वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाना है।
स्थापना दिवस मनाने हेतु जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने वृक्षारोपण , कृषि मेला, सभी कार्यालय को नीली रोशनी से सजाना, निबन्ध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, तोरण द्वार बनाना इत्यादि शामिल है। जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में किसी भी विभाग का अन्य विभागों से समन्वय संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाता है। समन्वय समिति के बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों के द्वारा जमीन की मांग एवं NOC से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।
शिक्षा विभाग में नए विद्यालय के निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता, प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु जमीन की उपलब्धता , आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु जमीन उपलब्धता की समीक्षा की गई। जमीन की उपलब्धता हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने का निदेश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणी, सिविल सर्जन बीपी सिंहा, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा लखीसराय ओम प्रकाश सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन डीपीआरओ विनोद प्रसाद नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।