बेगूसराय में ट्रैक्टर की ठोकर से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर शव रखकर बवाल काटा। कई घंटों तक सड़क को जाम रखा, जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से उसके जवान पुत्र की मौत हुई है। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेगूसराय -रोसड़ा मुख्य पथ एसएच 55 पर शव के साथ बवाल काटा ।
परिजनों का कहना है कि जख्मी का इलाज सही तरीके से नहीं करने के कारण मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने की कोशिश की गई।