खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर का पाइप, होमगार्ड जवान की पत्नी की झु'लसने से हुई मौ'त

Update: 2022-12-03 12:24 GMT
भोजपुर। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत मौजमपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गैस सिलेंडर का पाइप फटने से एक होमगार्ड जवान की पत्नी की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
जानकारी के अनुसार मृतका बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत मौजमपुर गांव वार्ड नंबर 9 निवासी अमर सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूपा देवी है। इधर मृतका के पति अमर सिंह ने बताया कि वह होमगार्ड जवान है और वर्तमान में सहार थाने में कार्यरत है। गुरुवार की शाम उनके सभी बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे और वह अपने ड्यूटी पर थे। गुरुवार की देर शाम जब उनके घर में कोई नहीं था और उनकी पत्नी रूपा देवी गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फट गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनके घर में आग लग गई है। सूचना पाकर जब वह गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी है, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र अमित कुमार,रीतराज कुमार व दो अमृता कुमारी और छवी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News

-->