Bihar में कांग्रेस का मिशन 2025, स्क्रीनिंग कमेटी ने संभावित उम्मीदवारों को बुलाया

Update: 2025-08-21 14:37 GMT
Bihar बिहार : बिहार कांग्रेस ने 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर जागरूकता अभियान चल रहा है। 23 अगस्त को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य प्रणीति शिंदे और देवेंद्र यादव पटना पहुंचेंगे। वे सासाराम गया और पटना में संभावित उम्मीदवारों के चयन के लिए बैठकें करेंगे जिसमें विभिन्न जिलों के नेता शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी चुनावी रणनीति को मजबूत करने में लगी है।
बिहार कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। एक ओर राहुल गांधी महागठबधन के नेताओं के साथ मिलकर जिलों में वोटर अभियान यात्रा कर रहे हैं तो दूसरी ओर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
2025 के विधानसभा चुनाव के लिए भावी प्रत्याशियों के चयन के लिए 23 अगस्त को केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सांसद प्रणीति शिंदे और प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव पटना आ रहे हैं। प्रत्याशी चयन के लिए ये नेता बैठक करेंगे। केंद्रीय स्तर के नेताओं का यह दौरा तीन दिनों का होगा।
Tags:    

Similar News