'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में CM नीतीश ने सुनीं 79 लोगों की समस्याएं

बड़ी खबर

Update: 2022-12-05 10:47 GMT
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 79 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। आज 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सुपौल जिला से आई महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेहनत-मजदूरी करके बढ़ी मुश्किल से पैसा इकट्ठा करके साढ़े सात डिसमिल जमीन हमने लिया था। रजिस्ट्री हो गई है, दाखिल-खारिज हो गया है उसके बाद भी गांव के दबंग की बहन ने जबरदस्ती मेरी जमीन को हड़प लिया है। जब भी अपनी जमीन मांगने के लिए जाते हैं तो मारपीट करती है।
Tags:    

Similar News

-->