CM नीतीश ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बड़ी खबर
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के सुखद, समृद्ध एवं दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की। बता दें कि सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गई। वह दो दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय वह इस गठबंधन की अध्यक्ष थीं और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की भी प्रमुख रहीं।