चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या

Update: 2023-06-30 08:30 GMT
बक्सर: बक्सर में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने मृतक के बेटे को भी गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना थाना क्षेत्र के देवढिया गांव की है।
मृतक की पहचान देवढिया गांव निवासी टुनटुन पासवान के रूप में हुई है जबकि उसका 12 साल का बेटा संजीव कुमार गोली लगने से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद चौकीदार बिरजा पासवान के परिवार के लोग सोने के लिए अपने अपने कमरे में चले गए थे, तभी तेज बारिश के बीच 6 से अधिक बदमाश घर में घुस गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाशों की गोली के शिकार हुए टुनटुन पासवान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। वहीं एक गोली उनके बेटे संजीव को गोली लग गई। दोनों बाप बेटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चौकीदार के बेटे टुनटुन पासवान को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके घायल बेटे को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक टुनटुन पासवान अपने घर में ही एसबीआई का सीएसपी केंद्र चलाता था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से युवक की हत्या की गई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
Tags:    

Similar News