बिहार के इन 18 जिलों में बारिश के आसार...

शुक्रवार तक इन जिलों में बारिश के आसार

Update: 2022-05-11 12:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश में पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा की मजबूत स्थिति बनी है। इसके फलस्वरूप उत्तर पश्चिम-मध्य और उत्तर पूर्व जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण शुक्रवार तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार तक इन जिलों में बारिश के आसार
शुक्रवार तक प्रदेश के 18 जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
पटना में सामान्य रहेगा मौसम, नहीं दिखेगा असानी का असर
तूफान के कारण उत्तर पूर्व जिलों में बादलों का बनना और छिटपुट बारिश की गतिविधियां
18 जिलों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान
39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान
37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का अधिकतम तापमान


Tags:    

Similar News

-->