नगर परिषद में मतदाताओं से दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए बनाए गए केन्द्र
Lakhisarai, लखीसराय। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के निर्देश पर नगर परिषद में एस आई आर -2025 के तहत प्रकाशित प्रारूप पर मतदाताओं से दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष केन्द्र बनाया गया है। संबंधित मामलों की जानकारी एक्सक्यूटिव आफिसर अमित कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस आई आर )-2025 के तहत प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप पर मतदाताओं से दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए विशेष केन्द्र बनाया गया है। इसमें मतदाताओं से आगामी 1 सितंबर 2025 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त कर मतदाता सूची में सुधार किया जाएगा। इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर भी बीएलओ के द्वारा कैंप कर मतदाताओं से दावा आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। दावा एवं आपत्ति केन्द्र पर लखीसराय नगर परिषद की ओर से गठित केंद्र पर प्रधान सहायक अवध कुमार, कार्यानंद प्रसाद, राहुल कुमार, शिक्षक चंद्रमौली पासवान सहित अन्य विशेष कार्यबल प्रतिनियुक्त किए गए हैं।