Buxar बक्सर : सोशल मीडिया पर देसी पिस्तौल के साथ फोटो डालने वाली एक महिला को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोहनीपट्टी इलाके में की गई, जहां महिला के पास से एक देसी पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जो वायरल हो गई। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला के ठिकाने का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि यह हथियार उसे डुमरांव निवासी एक दोस्त ने दिया था। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है जिसने हथियार उपलब्ध कराया।