BPSC परिणाम: सारण के नेहाल पांडेय का चयन, परिवार में खुशी

Update: 2026-06-21 12:04 GMT

Bihar: छपरा के नगरा प्रखंड स्थित अर्वा कोठी गांव के होनहार युवा नेहाल कुमार पांडेय ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 1014वीं रैंक प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद के लिए चयन पाया है। उनकी सफलता की खबर से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।

वर्ष 1999 में जन्मे नेहाल कुमार पांडेय स्वर्गीय राजेंद्र पांडेय के पुत्र हैं। उन्होंने 2013 में बी.बी. राम हाई स्कूल, नगरा से मैट्रिक और 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी।

नेहाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों जगन्नाथ सिंह, इनायतुल्लाह और नसीम अख्तर के साथ-साथ मेंटर शंकर सुमन, समाजसेवी ईरशाद कुरैशी और मित्रों सागर प्रसाद व रितिक कुमार को दिया।

उनके परिवार ने भी लगातार उनका साथ दिया। बड़े भाई नितिन कुमार पांडेय इंजीनियर हैं, जबकि मां रम्भा पांडेय और बहनें रश्मि व रिचा पांडेय ने उनका मनोबल बढ़ाया।

स्थानीय लोगों ने नेहाल की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

Tags:    

Similar News