भाजपा देश में साम्प्रदायिक सद्भावना ख़त्म करना चाहती है: राजीव रंजन

बड़ी खबर

Update: 2022-09-29 17:41 GMT
किशनगंज। जनता दल यूनाइटेड के सदस्यता अभियान को लेकर दीघा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में प्रत्येक वार्ड में पांच कैम्प लगाने निर्णय लिया गया। इन कैम्पों में सदस्यता अभियान का संयोजक अवधेश प्रसाद एवं सह संयोजक एजाज अहमद को नियुक्त किया गया और एक अभियान समिति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने 9 अगस्त को अपने कालजयी निर्णय द्वारा देश को एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। देश के तमाम राजनीतिक दल नरेंद्र मोदी के भाजपा सरकार को अपदस्थ करने के लिए संकल्पित हैं। पूरे देश में इस एकजुटता अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है।
नीतीश कुमार के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने में यह सदस्यता अभियान महती भूमिका निभाएगा। राजीव रंजन प्रसाद ने उपस्थित दीघा के प्रमुख नेताओं से अपील की कि सदस्यता अभियान को धार देने एवं अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की अपील की। इस अवसर पर जदयू नेता सैयद सबिहउद्दीन अहमद शिफू ने कहा कि भाजपा देश में साम्प्रदायिकता और धार्मिक उन्माद फैलाने का काम कर रही है, विभाजनकारी एजेंडे पर काम कर रही है। सदस्यता अभियान भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के उन्मूलन में कारगर साबित होगा। अभियान समिति में नागेंद्र कुमार, इंतेख़ाब हक़, सद्दाम हुसैन, राम कुमार, आफताब अहमद, शोभा देवी, माधुरी कुमारी, खुशबू कुमारी, सुरैया अख्तर, सरोज देवी, आशा देवी, सुनीता बिंद, धीरज कुमार, दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी, मुन्ना कुमार, एजाज अहमद, अवधेश सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, अरुण कुमार, विनय कुमार, कंचनमाला चौधरी सहित दीघा विधानसभा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News