BJP समर्थकों ने केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री का किया भव्य स्वागत

Update: 2024-12-24 12:16 GMT
Lakhisarai: भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के जमुई जाने के दौरान लखीसराय अतिथि गृह के पास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद के द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह,महामंत्री सनोज शाह, घनश्याम मंडल, नगर अध्यक्ष राजेश साव,मुकुल कांत, संतोष ,लक्की, परशुराम, मनीष चौरसिया एवं अन्य अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
Tags:    

Similar News