भाजपा विधायक ललन पासवान ने धार्मिक मान्यता पर दिया विवादित बयान

बड़ी खबर

Update: 2022-10-19 17:41 GMT
भागलपुर। जिले के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान ने धार्मिक मान्यता पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। धार्मिक मान्यताओं का हवाला देने वाली बीजेपी के विधायक ने खुलकर धार्मिक मान्यताओं का विरोध किया है। जिसके बाद बयानबाजी शुरू हो गई है। पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने अपने बयान में कहा है कि अगर मुस्लिम लक्ष्मी को नहीं मानते हैं तो क्या वह करोड़पति अरबपति नहीं हैं? मां के मृत्यु के पश्चात श्राद्ध कर्म के भोज को पूर्ण रूप से समाज के धार्मिक कुरीति कहकर उसे समाज से बहिष्कृत करने की गुजारिश की है। खुद भी उन्होंने अपनी मां के मृत्यु भोज जैसे हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं का खुलकर बहिष्कार किया है। जिसके बाद ललन पासवान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि सबोन की अपनी-अपनी सोच है। कोई किसी भी भगवान को अपना आदर्श मान सकते हैं। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंदिर मस्जिद के नाम पर ही वोट करती है और आज धर्म को लेकर यह बयान कोई नई बात नहीं है। लेकिन ललन पासवान की अपनी सोच है।
गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि ललन मेरा बहुत जूनियर है। उन्हें धर्म को लेकर विवादित बयान नहीं देना चाहिए। हिंदू धर्म के प्रति अलग निष्ठा और आस्था है। मुस्लिम का अपने धर्म के प्रति अलग निष्ठा और आस्था है। किसी भी तरह धर्म के प्रति कोई विवादित बयान देना ठीक नहीं है।
Tags:    

Similar News