उपमुख्यमंत्री की अगुवाई में BJP सदस्यता अभियान परवान पर जारी

Update: 2024-09-12 15:25 GMT
Lakhisaraiलखीसराय। उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा की देखरेख में आज पुरानी बाजार स्थित फिटनेस एरेना जीम में आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं , महिलाओं एवं पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे।
कार्यकर्म को संबोधित करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो जन-जन का कल्याण का कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रवाद की चिंता करती है। देश की आर्थिक संपन्नता, सुरक्षा एवं संप्रभुता की रक्षा करती है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी लगातार प्रयत्नशील हैं । आज भारत विश्व के अनेक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और विकास के अनेकों मिशाल बन रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्वामी विवेकानंद के कथन को दुहराते हुए कहा कि कि भारत 21वीं सदी में राष्ट्रगुरु बनेगा । उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के दिखाएं रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। संबोधन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाले सभी नवयुवको एवं महिलाओं को शुभकामना देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया । कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सनोज साहब, भारतीय जनता ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद, अभिषेक सिंह ,हिमांशु पटेल, मुकूल कुशवाहा ,सतीश उर्फ गोलू सहित अनेकों समर्थक गण मौजूद थे।
Tags:    

Similar News

-->